UP Police OTR Registration Form 2025

बिना OTR नहीं मिलेगी नौकरी! UP Police ने शुरू की One Time Registration प्रक्रिया – जानिए पूरा प्रोसेस

UP Police OTR Registration Form 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड (UPPBPB) ने UP Police One Time Registration (OTR) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भविष्य में यूपी पुलिस की किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो पहले OTR पूरा करना अनिवार्य है। बिना OTR के कोई भी उम्मीदवार किसी भी नई भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा।

UP Police ने इस प्रक्रिया को अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर शुरू किया है। चलिए जानते हैं OTR से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, eligibility और आवेदन करने का तरीका।

OTR क्यों जरूरी है?

UP Police की सभी आगामी भर्तियों जैसे Constable, SI, ASI, Computer Operator आदि के लिए अब सबसे पहले One Time Registration करना ज़रूरी होगा। यह रजिस्ट्रेशन एक बार कर लेने के बाद, हर नई भर्ती में बार-बार अपनी बेसिक जानकारी भरने की ज़रूरत नहीं होगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 जुलाई 2025

  • आखिरी तारीख: जल्द घोषित की जाएगी

 आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / एससी / एसटी / पीएच: ₹ 0/- (पूरी तरह निःशुल्क)

  • भुगतान मोड:

    • डेबिट कार्ड

    • क्रेडिट कार्ड

    • इंटरनेट बैंकिंग

    • मोबाइल वॉलेट / IMPS / कैश कार्ड

 उम्र सीमा

  • कोई आयु सीमा लागू नहीं है, लेकिन अंतिम भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार पात्रता जांचें।

 पात्रता (Eligibility)

  • जो भी उम्मीदवार 2025 में UP Police की नई भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले OTR Registration करना होगा।

  • आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

ऐसे करें UP Police OTR 2025 के लिए आवेदन:

  1. सबसे पहले UP Police की वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

  2. “One Time Registration (OTR)” सेक्शन पर जाएं।

  3. मांगी गई जानकारी भरें – नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, आदि।

  4. OTP वेरीफिकेशन करें और प्रोफाइल बना लें।

  5. आवेदन की पुष्टि करें और OTR ID सेव कर लें।

 कौन-कौन सी भर्तियाँ OTR से जुड़ी होंगी?

  • Constable भर्ती OTR 2025

  • Sub Inspector (SI) OTR 2025

  • Assistant Sub Inspector (ASI) OTR 2025

  • Computer Operator / Programmer OTR 2025

  • अन्य सभी पुलिस पदों की भर्ती OTR के ज़रिए होगी।

 Also Read : IBPS Hindi Officer Recruitment 2025

UP Police OTR Registration Form 2025

Important Links
Apply Online
Click Here
Download Notification
Click Here
Official Website
Click Here

Leave a Comment